राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

नागपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे नितिन गडकरी नितिन गडकरी नागपुर से लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव गडकरी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है
less than 1 minute read
Nitin Gadkari
लोकसभा चुनाव 2019: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- मेरे साथ हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुझे बुला रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं लोकसभा चुनाव जरूर जीतूंगा। उनका कहना है कि वह मेरे साथ हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शारीरिक रूप से वे भले कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे लेकिन मानसिक रूप से वे मेरे साथ हैं।

बता दें कि नितिन गडकरी नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामें में गडकरी ने 25.12 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति का बयौरा दिया है। अपने हलफनामें में उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें 1,57,21,753 रुपए का कर्ज भी चुकाना है। उनके पास छह कारें हैं, जिनमें से चार उनकी पत्नी के नाम पर हैं।

Updated on:
27 Mar 2019 10:51 pm
Published on:
27 Mar 2019 10:51 pm
Also Read
View All
Bengal Politics: बागी TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया बयान, कहा- वे NCPI में हैं, NDA में नहीं

Punjab Politics: पंजाब में गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने तैयारी की तेज, राजा वड़िंग ने BJP-AAP को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप- घर में घुसे 15-20 यूट्यूबर और मीडिया कर्मी, परिवार की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना