राजनीति

नितिन गडकरी ने शिवसेना पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी विचारधारा से किया समझौता

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना। बीते नवंबर में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ली थी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ। ठाकरे को कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन का नेता चुना गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 2:06 PM IST
nitin gadkari in nagpur

मुंबई। बीते नवंबर के अंत में तकरीबन एक माह से ज्यादा वक्त तक चले नाटकीय उतार-चढ़ाव के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली शिवसेना पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमला बोला है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Chief Minister) पद को पाने के लिए शिवसेना ने अपनी विचारधारा से समझौता किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने आगे कहा, "शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी विचारधारा से समझौता किया। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना केवल सत्ता के लिए एकजुट हुए। शिवसेना केवल भगवा का दिखावा करती है लेकिन वास्तव में अब यह कांग्रेस के रंग में रंगी हुई है।"

गौरतलब है कि बीते नवंबर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Chief Minister) पद की शपथ ली थी। उद्धव ठाकरे को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का नेता चुना गया था।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सर्वाधिक सीटें जीतने वाली भाजपा सरकार बनाने का दावा इसलिए नहीं कर सकी क्योंकि उसके सहयोगी दल शिवसेना ने ढाई-ढाई वर्ष के लिए बदले जाने वाले मुख्यमंत्री और कैबिनेट में बराबर संख्या की मांग कर दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीते 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमें 288 विधानसभा में से भाजपा ने 105 सीटें हासिल की थीं। जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

Updated on:
3 Jan 2020, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल