राजनीति

मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस घटना से शर्मसार हूं

मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश कुमार ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 2:32 PM IST
nitish kumar
मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस घटना से शर्मसार हूं

नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी। नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में ऐसी घटना घट गई, जिससे हम शर्मसार हो गए हैं। सीएम ने कहा कि इस घटना से बहुत पीड़ा हो रही है।

मुजफ्फरपुर की घटना से शर्मसार हूं- नीतीश

नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम में कमी की वजह से ऐसा होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सारी बात की जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने बिहार के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है। अटॉर्नी जनरल को सरकार ने कहा है कि हाइकोर्ट की निगरानी में जांच चले। सीएम ने कहा कि ऐसी घटना भविष्य में ना घटे, इसके लिए पारदर्शी तंत्र बनाया जाएगा। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि पीड़ित बच्चियों के लिए मन में बहुत पीड़ा है। कुछ लोग मानसिक रूप से विकृत होते हैं, जो ऐसी घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं हूं, समाज सुधार का काम करता रहूंगा, मैं जब तक रहूंगा, कानून का राज रहेगा।

विपक्ष के निशाने पर नीतीश कुमार

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड के बाद नीतीश के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को उनपर हमला करने की बड़ी वजह मिल गई है। आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनपर जमकर हमला कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सुबह ट्वीट कर कहा था कि नीतीश चाचा आपकी नाक के नीचे दुनिया के सबसे भयानक बलात्कार कांड पर आपकी चुप्पी तोड़ने के लिए मैं आपको मजबूर कर दूंगा। आपके करीबी लगातार 34 बच्चियों के साथ लगातार बलात्कार करते रहे और आपने चुप्पी साध रखी है। आप मुख्यमंत्री होते हुए सो कैसे पा रहे हैं। करीब एक हफ्ते बाद नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर बयान दिया है।

Published on: