राजनीति

बिहार: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जेडीयू, नीतीश फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

नीतीश कुमार फिर चुने गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी जुटे नीतीश कुमार

less than 1 minute read

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। बुधवार को दिल्ली में हो हुई जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनको सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। आपको बता दें कि नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में हुई जेडीयू की इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बिहार में अगले साल यानी 2020 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी बाजी मारने के लिए नए सिरे संगठन को खड़ा करने में जुटे हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार एक फिर से चुनावी मोड में दिखाई दे रहे हैं।

नीतीश के साथ ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को जेडीयू का उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रशांत किशोर राजनीतिक पार्टियों के लिए रणनीति तैयार करने की पहचान के तौर पर जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

वीडियो: बाढ़ की विभीषिका से घबराए नीतीश कुमार, जनप्रतिनिधियों से की इससे बचने के उपयों पर विचार
Published on:
30 Oct 2019 02:54 pm
Also Read
View All