15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7.8% GDP ग्रोथ पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का तंज, जर्जर स्कूल के टॉयलेट की तस्वीर शेयर कर PM मोदी पर साधा निशाना

CJP Founder Abhijeet Dipke: भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जर्जर सरकारी स्कूल के शौचालय की तस्वीर साझा कर तंज कसा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 01, 2026

Abhijeet Dipke news

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके (फोटो-ANI)

Abhijeet Dipke Post: भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी के वीडियो पर तंज सकते हुए एक सरकारी स्कूल के जर्जर शौचालय की तस्वीर शेयर की है।

एक्स पर सीजेपी संस्थापक दीपके ने जर्जर हालत वाले सरकारी स्कूल के शौचालय की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 7.8% ग्रोथ सर!!! दरअसल, दीपके के पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की आर्थिक वृद्धि को लेकर दिए गए बयान पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

पीएम मोदी पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि हमने देखा कि वे अपनी पीठ थपथपा रहे थे और उन्होंने इसका एक वीडियो भी जारी किया। मुझे नहीं पता, शायद वे रात 11 बजे सोने चले गए थे, वरना वे आमतौर पर वीडियो रात में जारी करते हैं। आज उन्होंने इसे थोड़ा जल्दी जारी कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी केवल एक तिमाही के विकास दर के आंकड़े दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन इससे किसानों को क्या फायदा हुआ? कृषि सबसे बड़ा क्षेत्र है। क्या ये GDP के आंकड़े किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं? क्या इस विकास का फायदा किसानों तक पहुँच रहा है?

पवन खेड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुई हैं? क्या अब देश की 80% आबादी को हर महीने पाँच किलो राशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी? पहले इन सवालों का जवाब दीजिए। फिर यह बताइए कि मुंबई, दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में दूध की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी थी बधाई

बता दें कि भारत की 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि के आंकड़े सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश की सामूहिक शक्ति को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे साथी देशवासियों को हार्दिक बधाई। 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश में खुशी का माहौल है। मैं देश की जनता को उनके संकल्प और मेहनती भावना के लिए बधाई देता हूं। यह हमारी सामूहिक शक्ति को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि देश के भीतर निराशा में डूबे कुछ लोग चारों ओर झूठ की गूंज फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन तमाम बातों के बावजूद देश ने 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि हासिल की है और इस रफ्तार को बनाए रखना होगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग