राजनीति

ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने बनाई नई पार्टी

पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने शुक्रवार को अपनी नई पार्टी बीजू समता क्रांति दल बनाने की घोषणा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 10:45 PM IST
दामोदर राउत
ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने बनाई नई पार्टी

भुवनेश्वरः बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने शुक्रवार को अपनी नई पार्टी बीजू समता क्रांति दल बनाने की घोषणा की। राउत ने कहा, "नई पार्टी का उद्देश्य सत्तारूढ़ पार्टी का मजबूती के साथ विरोध करना होगा, जोकि महान नेता बीजू पटनायक के आदर्शो से भटक गई है।" उन्होंने कहा कि पार्टी बीजू के विश्वासपात्रों को एक साथ लाने का काम करेगी।

12 सितंबर को किए गए थे निष्कासित
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रजकिशोर त्रिपाठी और ओडिशा जनमोर्चा प्रमुख जग्नेश्वर बाबू मौजूद थे। राउत को 12 सितंबर को पार्टी-विरोधी गतिविधि के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। पारादीप से सात बार विधायक रहे राउत ने राज्य सरकार में सिलसिलेवार घोटालों का मुद्दा उठाकर सनसनी मचा दी थी। बता दें कि उड़ीसा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में दामोदर राउत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। पिछले चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) 117 सीटें जीती थी।

Published on: