राजनीति

ओम प्रकाश राजभर आज से शुभारंभ करेंगे “सावधान रैली”, समापन पटना में

सुभासपा का आज लखनऊ से पहली सावधान रथ यात्रा निकालेगी और समापन प़टना के गांधी मैदान से होगा । पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर इस यात्रा के माध्यम से लोगों को सावधान करेंगे । पहली रथ यात्रा में दो बसों को रवाना किया जाएगा । एक पश्चिमी यूपी की तरफ तो दूसरा पूर्वांचल की तरफ रवाना होगा ।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 12:49 PM IST
sawdhan.png
सुभासपा का सावधान रैला का आज शुभारंभ

लखनऊ: भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर 26 सितबंर से सावधान रैली का शुभारंभ करेंगे । सावधान रथ यात्रा के माध्यम से राजभर अति पिछड़ी, दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान करेंगे।

राजभर की सावधान यात्रा लखनऊ के पार्टी कार्यालय से शुरू होगी और पटना में समाप्त होगी । इस रथ यात्रा के माध्यम से राजभर पार्टी के मुद्दें जातीय जनगणना, फ्री शिक्षा और फ्री स्वास्थ्य की मद्दों को उठाएंगे । 27 अक्तूबर को सुभासपा के20वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में सावधान महारैली कर के ख़त्म होगी।

सोमवार को ओम प्रकाश राजभर सावधान रथ यात्रा के दो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे । एक रथ यात्रा पश्चिमी यूपी की तरफ जाएगी और एक पूर्वाचल की तरफ जाएगी । बताया जा रहा है कि जो बस पूर्वांचल की तरफ जाएगी उसमें ओम प्रकाश राजभर खुद सवार होकर जाएंगे ।अंबेडकरनगर में सिकंदरपुर, मकदूमपुर के मैदान में आयोजित पहली सवधान रैली को संबोधित करेंगे। एक महीने के अंदर 24 रैलियां करेंगी जिसमें सबसे ज्यादा पूर्वांचल में करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकलने वाली रथ का नेतृत्व पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर करेंगे।

कब-कहां होगी सावधान रैली ?
पार्टी कार्यालय से शुरू होने वाली पहली रैली आज 26 सितबंर को अंबेडकरनगर में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को वाराणसी, 28 को आजमगढ़, 29 को बस्ती, 30 सितंबर को संतकबीर नगर, एक अक्तूबर को सिद्धार्थनगर, दो अक्तूबर को आगरा, छह अक्तूबर को देवरिया, सात अक्तूबर को कुशीनगर, आठ अक्तूबर को मैनपुरी, 9 अक्तूबर को भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र, 10 अक्तूबर को फिरोजाबाद, 11 को जौनपुर, 12 को गोरखपुर, 13 को महाराजगंज, 15 को फिर से आजमगढ़ (पूर्वी), 16 अक्तूबर को चंदौली, 17 को फर्रूखाबाद, 18 को मऊ, 19 व 20 अक्तूबर को गाजीपुर, 21 को को बलिया में रैलियां करेंगे।

इसके बाद 27 अक्तूबर को सुभासपा के20वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में सावधान महारैली कर के ख़त्म करेंगी और बिहार में अपनी पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेंगी ।

Updated on:
26 Sep 2022, 12:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा