राजनीति

विधानसभा भंग: फैक्स मशीन की जांच की मांग करते हुए बोले उमर अब्दुल्ला- कश्मीर में रची जा रही हैं साजिश, राम माधव पर भी भड़के

उमर अब्दुल्ला ने राम माधव के बयान पर भी आपत्ति जताई
2 min read
Ram madhav
VIDEO: हिमंत बिस्‍वा सरमा बोले, सरकार का जोर पार्टी छवि बेहतर बनाने पर

श्रीनगर। धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर में जमकर राजनीति हो रही है।विधानसभा भंग होने के बाद लगातार बयानबाजी हो रही है। गुरुवार सुबह बीजेपी नेता राम माधव ने NC-PDP पर बड़ा बयान दिया। जिसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने राज्य में साजिश होने की बात कही, साथ ही राजभवन की फैक्स मशीन की भी जांच की मांग की । उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में साजिशें रची जा रही है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। जब राज्य में पीडीपी-भाजपा की सरकार बन सकती है तो पीडीपी और एनसी की सरकार क्यों नहीं बन सकती।

फैक्स मशीन की जांच हो

उन्होंने राजभवन की फैक्स मशीन की जांच की मांग की। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राजभवन की फैक्स मशीन एकतरफा काम करती है। फैक्स मशीन की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खरोद-फरोख्त के आरोपों बेबुनियाद बताया और जांच की मांग की।

PDP-NC पर BJP का गंभीर आरोप: हो सकता है सरकार बनाने के लिए पाकिस्तान से निर्देश मिले हों

राम माधव पर भड़के

उमर अब्दुल्ला राम माधव पर भी भड़के हुए नजर आए। राम माधव के सीमा पार से मिले निर्देश वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाकर भाग जाना बुजदिली है। हिम्मत है तो जनता की अदालत में सबूत लेकर आएं राम माधव। राम माधव ने झूठ की राजनीति की। उन्होंने राम माधव से माफी की मांग रखी। इससे पहले ट्वीट पर उमर अब्दुल्ला ने राम माधव पर निशाना भी साधा था। भाजपा के आरोपों को उन्होंने बकवास बताया। उनका कहना है कि स्थानीय चुनावों का बहिष्कार करने का निर्देश पाकिस्तान से मिला ये साबित करके दिखाएं। राज्य के पूर्व सीएम ने राम माधव को आरोप साबित करने की चुनौती दी है।

Published on:
22 Nov 2018 12:52 pm