राजनीति

पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी लोगों को समझते क्‍या हैं?

पीएम मोदी देश के लोगों को समझते क्‍या हैं पीएम बनने से पहले बताई अपनी जाति अब कहते हैं मेरी तो कोई जाति ही नहीं है
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 12:27 PM IST
 p chidambaram

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि 2014 में मोदी ने खुद को चायवाला बताया था। उसके बाद वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि देश की जनता द्वारा एक चायवाले को पीएम चुनने पर मैं गर्व महसूस करता हूं। लेकिन अब उन्‍होंने कहा है कि मैंने खुद को एक चायवाला कभी नहीं बताया। चिदंबरम ने पीएम से सवालिया लहजे में पूछा है कि वो देशवासियों को आखिर समझते क्‍या हैं ? क्‍या देश की जनता को पीएम मोदी भुलक्‍कड़ बीमारी से पीडि़त बेवकूफों का समूह मानते हैं?

अब कहते हैं मेरी कोई जाति नहीं

एक अन्‍य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा कि इसी तरह मोदी ने पीएम बनने से पहले खुद की जाति ओबीसी बताई थी। उन्‍होंने ये बयान भी 2014 में दिया था। यानि चुनावी जीत हासिल करने के लिए उन्‍होंने जाति को हथियार के रूप में इस्‍तेमाल किया। अब वो कहते हैं मेरी तो कोई जाति ही नहीं है।

नोटबंदी की तारीफ करने वाला 'देशद्रोही'

एक दिन पहले कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा था कि विमुद्रीकरण के 29 महीने बाद भी अगर कोई नोटबंदी का बचाव करता है तो हम केवल इस निष्‍कर्ष पर ही पहुंच सकते हैं कि ऐसा करने वाला व्‍यक्ति देशद्रोही है। उन्‍होंने कहा नोटबंदी ने लोगों को बेरोजगार किया। देश की अर्थव्‍यवस्‍था को बर्बाद किया। इसलिए अकेले नोटबंदी ही इतना बड़ा कारण है जिसके आधार पर भाजपा सरकार को सत्‍ता से बाहर हो जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि किसी भी अर्थशास्त्री ने नोटबंदी का समर्थन नहीं किया। दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों ने मोदी सरकार के नोटबंदी की निंदा की है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
28 Apr 2019, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला