राजनीति

CG Politics: कांग्रेस के आरोप पर BJP ओपी चौधरी ने बोला हमला, कहा- धान खरीदी पर सरकार जारी करे श्वेत पत्र

BJP OP Chowdhary attacked Congress: प्रदेश में धान खरीदी को लेकर सियासत थम नहीं रही है। मुख्यमंत्री के आरोपों के बाद भाजपा नेताओं ने पत्रकारवार्ता में राज्य सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 6:23 PM IST
CG Politics: BJP OP Chowdhary bought paddy but the government should issue a white paper
CG Politics: कांग्रेस के आरोप पर BJP ओपी चौधरी ने कहा- धान खरीदी पर सरकार जारी करे श्वेत पत्र

BJP OP Chowdhary attacked Congress: रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर सियासत थम नहीं रही है। मुख्यमंत्री के आरोपों के बाद भाजपा नेताओं ने पत्रकारवार्ता में राज्य सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। धान खरीदी को लेकर मानसून सत्र में श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की। इस दौरान भाजपा ने आंकड़े भी पेश किए। भाजपा नेताओं का कहना था कि आंकड़े पब्लिक डोमेन में हैं और सच्चाई जानने के लिए इसे कोई भी देख सकता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा, केंद्र सरकार 80 फीसदी धान खरीदती है। 2021-22 में केंद्र सरकार ने लगभग 94 फीसदी खरीदी की है। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के किसान हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे गलत आंकड़े देते हैं। इसके अलावा धान और चावल की तुलना कर रहे हैं? उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता को धान और चावल (cg politics news) में फर्क पता है। वह उनके बहकावे में नहीं आएगी।

खाद्य मंत्री ने स्वीकारा केंद्र देती है पैसा: साहू

BJP OP Chaudhary attacked on Congress's allegation : पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में जवाब दिया कि केंद्र सरकार ने धान खरीदी का 51 हजार 563 करोड़ रुपए दिया है। वहीं राज्य सरकार ने मात्र 11,148 करोड़ रुपए ही दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा, केंद्र सरकार हर साल एमएसपी बढ़ाती है। वहीं भूपेश सरकार अपना बोनस घटाती है।

Published on: