राजनीति

इमरान खान के राहुल कार्ड से कांग्रेस में खलबली, सुरजेवाला ने इस हरकत को बताया पाक की शरारत

Imran Khan ने मोदी सरकार के दावों को बताया झूठ राहुल गांधी के बयान को यूएन में बतौर सबूत पेश किया कश्‍मीर में लगाया मानवाधिकार उल्‍लंघन का आरोप
3 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 11:39 AM IST
rahul_gandhi_imran_khan_1.jpg

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ( Pak Pm Imran Khan ) की सरकार ने कश्‍मीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) के बयान का हवाला देते हुए यूएन को एक खत लिखा है। इस खत के जरिए पाक ने कश्‍मीर में मानवाधिकार के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है। इमरान सरकार के इस चाल से कांग्रेस में हड़कंप की स्थिति है।

पाक की शैतानी से सच नहीं बदलेगा

पाकिस्‍तान सरकार के राहुल कार्ड का खुलासा होने के बाद बुधवार को कांग्रेस ने सफाई पेश की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ( Congress Spokesperson Randeep Singh Surjewala ) ने कहा कि पाकिस्तान ने राहुल गांधी के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। ताकि वह अपने झूठ को सही ठहरा सके। सुरजेवाला ने पाकिस्‍तान की इस हरकत को शरारत बताया है।

कश्‍मीर पर मोदी सरकार के साथ

रणदीप सुरेजवाला ( Congress Spokesperson Randeep Singh Surjewala ) ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से राहुल गांधी के बारे में गलत सूचना दी गई है। दुनिया में किसी को संदेह नहीं है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ( Jammu-Kashmir and Laddakh ) भारत के अभिन्न अंग हैं और हमेशा बने रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान की शैतानी से यह सच नहीं बदलेगा। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि हम कश्मीर मसले पर मोदी सरकार के साथ हैं।

इमरान खान के लिए राहुल गांधी आखिरी सहारा

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गिरिराज ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी ही कश्मीर मुद्दे पर पाक सरकार के लिए आखिरी सहारा हैं। पाकिस्‍तान को कांग्रेस से और भी उम्‍मीदें हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की इस नासमझी का लाभ उठाकर पाकिस्‍तान ने यूएन को खतर लिखकर इस मुद्दे पर विचार करने की मांग की है।

खत में राहुल के नाम का दिया हवाला

बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) ने यूनाइटेड नेशंस (United Nations) को एक खत लिखा है। इस खत में भारत पर कश्मीर (Kashmir) में हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने इस खत में इन दावों के सोर्स के रूप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम भी लिखा है। PAK ने यूनाइटेड नेशंस को लिखे खत में कहा है कि राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में लोग मर रहे हैं।

पाकिस्‍तान ने भारत को बनाया निशाना

दरअसल, जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान (Pakistan) लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत (India) को घेरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि UNSC से लेकर G-7 तक सभी बड़े मंचों पर इसे भारत का आंतरिक मामला बताकर खारिज कर दिया गया है।
इस खत में पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि कश्मीर में हालात सामान्य होने के भारत के दावे झूठे हैं। इन दावों के समर्थन में पाकिस्तान ने राहुल गांधी के एक बयान का उल्लेख किया है।

Updated on:
28 Aug 2019, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
निकाय चुनाव से पहले भाजपा का नया प्लान, दिवाली मिलन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेगी पार्टी, जानें पूरा समीकरण

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती