राजनीति

शीतकालीन सत्र का पहला दिन, राहुल गांधी का आरोप, डरपोक सरकार ने MSP और किसानों की शहादत पर चर्चा नहीं होने दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे डरपोक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज MSP पर, शहीद अन्नदाता के लिए न्याय पर और लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी जैसे मामलों पर चर्चा नहीं होने दी।

2 min read
Nov 29, 2021
Parliament Winter Session, rahul gandhi target on gov over msp

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता ने MSP और किसानों की मौत के मुद्दे पर सरकारों को घेरा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि डरपोक सरकार, MSP और किसानों की मौत के मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है। राहुल गांधी का कहना है कि सरकार हर बार की तरह इस बार भी जनता के मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है। उसे जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।

डरपोक है सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ने आज MSP पर, शहीद अन्नदाता के लिए न्याय पर और लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी जैसे मामलों पर चर्चा नहीं होने दी। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए उसे डरपोक बताया है। राहुल गांधी ने लिखा 'जो छीने संसद से चर्चा का अधिकार, फेल है, डरपोक है वो सरकार।'

बता दें कि आज केंद्र सरकार ने संसद में कृषि कानूनों को रद्द करने संबंधी विधेयक पास कराया। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नई मांग उठा दी है। कांग्रेस नेता का कहना है पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए माना था कि हमसे गलती हुई है। ऐसे में राहुल गांधी ने मांग की है कि सरकार किसान आंदोलन में मारे गए अन्नदाताओं के परिजनों को मुआवजा दे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे। देश के 3 से 4 पूंजीपतियों के आगे किसानों की शक्ति कमजोर नहीं हो सकती। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने संसद में एमएसपी पर कानून बनाने की मांग उठाई। बता दें कि कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बनाती, हम वापस नहीं जाएंगे।

Published on:
29 Nov 2021 05:42 pm
Also Read
View All