राजनीति

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच पीएम ने बुलाई कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग

Maharashtra शिवसेना के लिए बढ़ी मुश्किल पीएम मोदी ने बुलाई आपतकाल बैठक महाराष्ट्र में राष्ट्रपति कानून लगाने की तैयारी में राज्यपाल, शिवसेना देगी चुनौती
less than 1 minute read
0021_1.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए हैं। पीएम मोदी ने आपातकाल बैठक बुलाई है। दरअसल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के 16 दिन बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ना हो पाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी बैठक बुला ली है। इस बैठक में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

इस बैठक के बाद राष्ट्रपति से बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा। हालांकि कैबिनेट मीटिंग में ये तय हो गया है कि महाराष्ट्र में अब राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।

आपको बता दें कि पीएम मोदी की इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग में तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। दरअसल एक दिन पहले ही पीएम कैबिनेट से शिवसेना नेता अरविंद सावंद ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनकी जगह भरने के साथ ही महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट पर भी अहम बातचीत हो सकती है।

ब्राजील रवाना होंगे पीएम
पीएम मोदी मंगलवार रात को ब्राजील जाने वाले हैं। यही वजह है कि इससे पहले पीएम मोदी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। उधर...राज्यपाल ने भी केंद्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर सलाह ली है।
यही नहीं राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन को लेकर कानूनी सलाह भी ली है।

शिवसेना देगी चुनौती

महाारष्ट्र में तय सीमा से पहले राष्ट्रपति शासन लगता है तो शिवसेना इसको कानूनी तौर पर चुनौती देगी।

Updated on:
12 Nov 2019 06:10 pm
Published on:
12 Nov 2019 02:29 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा