2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसमः तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, कई राज्यों में जारी येलो अलर्ट

मौसम को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर चक्रवाती तूफान बुलबुल के चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी अगले 2 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 6:27 PM IST

WEATHER FORECAST CYCLONE BULBUL LIVE UPDATE-बुलबुल का फूटा बंगाल में बुलबुला

,,WEATHER FORECAST CYCLONE BULBUL LIVE UPDATE-बुलबुल का फूटा बंगाल में बुलबुला

नई दिल्ली।मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में बारिश का दौर थम नहीं रहा इस बीच चक्रवाती तूफानों ने कहर कई राज्यों के लिए मुश्किल बन गया है। चक्रवाती तूफान बुलबुल देश के कई राज्यों में तबाही मचा दी है।

बुलबुल ने दक्षिणी बांग्लादेश में तबाही मचाने के दौरान पेड़ गिरने, घर क्षतिग्रस्त होने और बीमार होने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। यही नहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिन तक देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश के साथ कड़ाकी की ठंड बढेगी।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हटा सीएम के नाम से पर्दा, इस दिग्गज के नाम पर लगी मुहर

बुलबुल चक्रवात के बाद देश के कई हिस्सों में परेशानी बढ़ गई है। बारिश के साथ-साथ मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। बंगाल में स्वास्थ्य निदेशालय के हेल्थ एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर एंड कंट्रोल रूम, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की।

इन इलाकों में मची तबाही
तूफान से खुलना, बरगुना और गोपालगंज जिलों में प्रत्येक में दो की मौत और पटुआखली, भोला, शरीयतपुर, पीरोजपुर, मदारीपुर, बरिशाल और बागेरहाट में एक-एक मौतें हुई हैं। वहीं बरगुना और भोला में तूफान की चेतावनी के बाद समुद्र में गए २८ मछुआरे लापता हैं।

5 हजार घर हुए तबाह
आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री एनामुर रहमान के अनुसार, तूफान की वजह से देश में दक्षिण-पश्चिमी तटीय जिलों में करीब 5000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
बुलबुल तूफान के चलते बंगलादेश, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों और बंगाल की खाड़ी में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। यही वजह है कि सोमवार और मंगलवार को देश के पूर्वोत्तर इलाकों में मिजोरम, त्रिपुरा, नॉर्थ 24 परगना के इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं दर्ज की जा सकती हैं।

मछुआरों को भी बड़ी सलाह
पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। अगले 12 घंटों तक मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिए कहा गया है।