2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मोदी कैबिनेट से अरविंद सावंत का इस्तीफा, बताया जल्द बनेगी शिवसेना की सरकार

महाराष्ट्र में घमासान के बीच मोदी कैबिनेट को झटका शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने दिया इस्तीफा बताया प्रदेश में जल्द बनेगी शिवसेना की सरकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 4:01 PM IST

731.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच जो सबसे बड़ी खबर आ रही है वो ये कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को अरविंद सावंत ने पीएम मोदी से मुलाकात कर अपनी इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। इसके बाद सावंत ने मीडिया के सामने ये बात कही कि बीजेपी ने महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया है।

बीजेपी को जनादेश मिलने बाद भी उन्होंने सरकार नहीं बनाई। बीजेपी की कथनी और करनी दोनों में काफी फर्क है। यही वजह है कि शिवसेना ने उनसे पिछले सभी रिश्तों को तोड़ दिया है। ऐसे में मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनकर काम करना मुश्किल था।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हटा सीएम सस्पेंस से पर्दा, शिवसेना ने इस दिग्गज के नाम पर लगाई मुहर

महाराष्ट्र में शिवसेना की होगी सरकार
अरविंद सावंत ने प्रेसवार्ता के दौरान साफ कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही शिवसेना की सरकार बनने जा रही है। आपको बता दें कि सावंत ने 30 मई को मंत्रीपद की शपथ ली थी।

आपको बता दें कि अरविंद सावंत ने सुबह ही ट्वीट के जरिये ये साफ कर दिया था कि वे आज मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे देंगे।

उधर उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच लगातार बातचीत जारी है।

शिवसेना जहां उद्धव ठाकरे को बतौर सीएम प्रोजेक्ट कर रही है।

वहीं शरद पवार डिप्टी सीएम समेत अन्य पदों पर समझौते की बातचीत में जुटे हैं।