राजनीति

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार को बधाई दी

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद की शपथ दिलाई।
less than 1 minute read
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि दोनों नेता महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए पूरे मन से काम करेंगे।"

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शनिवार सुबह राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद की शपथ दिलाई।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा और NCP ने गठबंधन की सरकार बनाई है। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद दे देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थिर शासन देने की जरूरत थी। बता दें कि खबर चल रही थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बनाएगी। लेकिन एनसीपी और भाजपा ने मिलकर सरकार गठन किया है।

Updated on:
24 Nov 2019 09:30 am
Published on:
23 Nov 2019 09:46 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें