राजनीति

पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- पाक, अफगान और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को संरक्षण देना दायित्व

पीएम मोदी ने तीन देशों के अल्पसंख्यकों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
modi
पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- पाक, अफगान और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को संरक्षण देना दायित्व

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। नेताओं के द्वारा लगातार चुनावी सभाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम पहुंचे। यहां पीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही पीएम ने एक रैली को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी का बड़ा बयान

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन का विषय सिर्फ असम या नॉर्थ ईस्ट से नहीं जुड़ा है। बल्कि देश के अनेक हिस्सों में मां भारती पर आस्था रखने वाली ऐसी संताने हैं, ऐसे लोग हैं जिनको अपनी जान बचाकर भारत आना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे वो पाकिस्तान से आए हों, अफगानिस्तान से आए हों या फिर बांग्लादेश से, ये 1947 से पहले भारत का ही हिस्सा थे, जब आस्था के आधार पर देश का विभाजन हुआ। लेकिन, इन सभी को संरक्षण देना हमारा दायित्व है।

विपक्ष पर पीएम का हमला

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि बीसी और एडी यानि बिफोर कांग्रेस और आफ्टर डायनेस्टी का ही गौरवगान करने वालों से मैं आज यहां से पूछना चाहता हूं कि आखिर आपने भारत के सच्चे रत्नों को न पहचानने का कुटिल खेल दशकों तक क्यों खेला? पीएम ने कहा कि आज मुझे गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय ही असम के दो सपूतों, गोपीनाथ बोरदोलोई और भुपेन हजारिका को भारत रत्न देने का काम किया गया है।

Published on:
09 Feb 2019 04:31 pm