राजनीति

चंद्रबाबू नायडू पर बरसे पीएम मोदी, आंध्र की जनता के पैसे से कार्यक्रम करते हैं मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रबाबू नायडू पर जमकर हमला बोला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2019, 3:44 PM IST
pm modi
चंद्रबाबू नायडू पर बरसे पीएम मोदी, आंध्र की जनता के पैसे से कार्यक्रम करते हैं मुख्यमंत्री

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत दौरे पर हैं। तीन राज्यों के दौरे के दौरान पीएम मोदी सबसे पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर पहुंचे। गुंटूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायडू पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जिस टीडीपी को कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ना था, वह आज उन्हीं के साथ जा रहे हैं। दिल्ली में जाकर सभाएं और रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए कहा कि आपके सीएम कल फोटो खींचवाने के लिए दिल्ली बड़ा हुजूम लेकर जाने वाले हैं। लेकिन भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पैसे से कार्यक्रम करती है, लेकिन ये आंध्र की जनता की तिजोरी से पैसे निकाल रहे हैं।

नामदार परिवार ने अपमान किया लेकिन ये उनके सामने झुकते हैं

पीएम ने कहा, 'दिल्ली में जो नामदार परिवार है, उसके अहंकार ने हमेशा राज्यों के बड़े नेताओं का अपमान किया है। पीएम ने टीडीपी की स्थापना के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि NTR ने आंध्र प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का फैसला लिया था और तेलुगु देशम पार्टी का जन्म हुआ था । आंध्र प्रदेश का अपमान करने वाले दल को NTR सबसे बड़े दुष्ट कहते थे, आज यहां के मुख्यमंत्री उसी दल के दोस्त बन गए हैं।

करदाताओं के पैसे का हिसाब क्यों नहीं देते सीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को तकलीफ है कि आपका ये चौकीदार उनसे हिसाब क्यों मांगती है। पहले उन्हें दिल्ली के गलियारों में हिसाब नहीं देना पड़ता था। अब मोदी उनसे कहता है कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए जो राशि दी गई, करदाताओं का पैसा आपको दिया गया, उसकी पाई-पाई का हिसाब दीजिए।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुपुर और कर्नाटक के रायचूर भी जाएंगे औ चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Updated on:
10 Feb 2019, 3:44 PM IST
Published on: