राजनीति

अपनी लाडली सुषमा के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े आडवाणी और पीएम मोदी

आज 3 बजे होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार मंगलवार को देर रात AIIMS में ली थीं आखिरी सांस सुषमा के पार्थिव शरीर को बीजेपी दफ्तर लाया जाएगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 2:50 PM IST
Adwani modi

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक है। सुषमा स्वराज के आकास्मिक निधन से पूरा देश गम में डूबा है। सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार 3 बजे लोधी घाट स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय पर भी रखा जाएगा।

इससे पहले उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार उनके घर पहुंचकर नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी और भाजपा के लौह पुरुष लालकृष्ण आडवाणी ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लालकृष्ण आडवाणी अपनी लाडली के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने यहां सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। इस दौरान पीएम मोदी भी देश की चहेती नेत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़े।

Updated on:
7 Aug 2019, 2:50 PM IST
Published on: