राजनीति

केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक, कोरोना और अर्थव्यवस्था की चुनौतियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा

मंत्रिमंडल की इस अहम बैठक में देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति और भविष्य में इससे होने वाले खतरों को लेकर बातचीत हो सकती है। इसके साथ ही पीएम अपने मंत्रियों से देश में मौजूदा वैक्सीनेशन की स्थिति को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। पीएम मोदी अपने मंत्रियों से जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2021, 11:20 AM IST
pm_modi.jpg
,,

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने मंत्रिमंडल के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच हो रही इस बैठक में देश में मौजूदा हालात पर चर्चा की संभावना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की भी संभावना है। इस बैठक में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को काबू में रखने के उपायों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा शाम मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक भी होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में देश में जारी कोरोना की मौजूदा स्थिति और भविष्य में इससे होने वाले खतरों को लेकर बातचीत हो सकती है। इसके साथ ही पीएम अपने मंत्रियों से देश में मौजूदा वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) की स्थिति को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। बैठक में वैक्सीनेशन की गति को और अधिक तेज करने तथा बच्चों को वैक्सीन लगाने जैसे सहित कई अन्य अहम मुद्दों पर आज पीएम मोदी अपने मंत्रियों से बात करेंगे। सड़क परिवहन, नागरिक उड्डयन और टेलीकॉम जैसे मंत्रालय के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं बैठक में जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के राजनीतिक और सामरिक हालात पर चर्चा हो सकती है।

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले की यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस बैठक में संसद सत्र को लेकर भी चर्चा संभव है। बहुत संभव है कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों से विपक्ष के लगातार होते हमलों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे। आमतौर पर मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक हर दो-तीन महीने पर अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की जाती है, लेकिन हाल के दिनों में हाल के दिनों में ये बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित की जा रही हैं।

Updated on:
10 Nov 2021, 11:20 AM IST
Published on: