राजनीति

पीएम की सभा में पंडाल गिरने से 90 लोग जख्मी,अस्पताल में घायलों से मिले मोदी

सभा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का ढांढस बांधाया

2 min read
प्रधानमंत्री की सभा में टेंट गिरने से 22 लोग जख्मी, अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले मोदी

मिदनापुर: पश्चिमी मिदनापुर में पीएम मोदी की सभा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रधानमंत्री मोदी की सभा के दौरान पंडाल गिर गया। इस हादसे में अभी तक 90 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं सभी खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने घायलों से हालचाल पूछा और कहा कि हिम्मत है तो जल्द ही ठीक हो जाओगी। पीएम ने घायलों को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि पीएम मोदी की सभा के दौरान टेंट गिर गया था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने हालात को संभालते हुए अपनी सभा को जारी रखा।

ममता बनर्जी ने घायलों की प्रार्थना की

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घायलों को जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि 'हम मिदनापुर की रैली में सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। राज्य सरकार उन्हें हर तरह की चिकित्सा सेवा मुहैया कराएगी।

ममता पर जोरदार हमला

पश्चिमी मिदनापुर किसान रैली में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विरोधियों का सफाया करने के लिए सिंडीकेट काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह सिंडिकेट सिर्फ वोटबैंक की खातिर बनाया गया है। यहां पर वोट बैंक का इस्‍तेमाल सत्ता में बने रहने के लिए हो रहा है। बदले की भावना से जारी यह काम प्रदेश को संपूर्ण देश से अलग-थलग कर देता है। उन्‍होंने कहा कि यहां विरोधियों का कत्ल करने वाला सिंडीकेट काम कर रहा है। इस सिंडीकेट की इजाज़त के बिना पश्चिम बंगाल में कुछ भी नहीं हो सकता। यहां तक कि यहां पूजा करना भी मुश्किल हो गया है। स्‍थानीय भाषा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां माटी मानुष' के नारे का असली चेहरा सभी को दिखना चाहिए।

बदले की भावना से हत्‍या

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में कानून व्‍यवस्‍था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां कानून का शासन नहीं है। पूरी तरह से अराजकता व्‍याप्‍त है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्‍याएं कराई जा रही हैं। राजनीतिक षडयंत्र के तहत ये सब हो रहा है। ताकि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को डराकर उन्‍हें घर में कैद करना संभव हो सके। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में बदले की भावना से हत्‍याओं का दौर जारी है। उन्‍होंने अराजकता और हत्‍याओं से निजात दिलाने के लिए भाजपा ने कानून विरोधी तत्‍वों को चुनौती देने का काम किया है। भाजपा को इस काम में जनता का सहयोग मिलेगा। प्रदेश के लोगों ने भाजपा को खुलकर साथ देना शुरू कर दिया है। भाजपा को जनता का सहयोग मिलना इस बात का संकेत है ममता राज से यहां के लोग परेशान हैं और उन्‍हें सुशासन पर आधारित सरकार चाहिए न कि बदले की भावना से काम करने वाली सरकार

ये भी पढ़ें

मिशन 2019 के लिए अब भाजपा ने बनाया नया मास्टर प्लान, भाजपा के दिग्गज नेताओं को मिला ये टारगेट
Published on:
16 Jul 2018 02:23 pm
Also Read
View All