राजनीति

26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, शाह और राजनाथ भी रहेंगे मौजूद

26 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी मोदी के नामांकन में जुटेंगे कई दिग्गज नेता यूपी में अपनी ताकत दिखा सकती है भाजपा
less than 1 minute read
narendra modi
26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, शाह और राजनाथ भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां पूरे शबाब पर हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। लिहाजा, प्रचार-प्रसार धुआंधार जारी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दिन यूपी में भाजपा अपनी सियासी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी।

26 अप्रैल को नामांकन करेंगे पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं। 19 मई को वाराणसी में मतदान होना है। गौरतलब है कि पीएम मोदी अभी तक एक बार भी प्रचार के लिए वाराणसी नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 अप्रैल को ही पीएम मोदी वाराणसी में रैली को संबोधित करेंगे।

वाराणसी सीट पर सियासत गर्म

आपको बता दें कि पीएम मोदी देशभर का दौरा करते हुए हर दिन तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। यूपी में पीएम मोदी मेरठ, सहारनपुर और अमरोहा में रैली को संबोधित कर चुके हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी वर्तमान में वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। मोदी के खिलाफ इस बार कई लोग वाराणसी लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनवी मैदान में उतर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, अभी तक इस पर पार्टी की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन, धीरे-धीरे वाराणसी सीट का मुकाबला दिलचस्प होते जा रहा है।

Updated on:
07 Apr 2019 04:33 pm
Published on:
07 Apr 2019 01:01 pm