राजनीति

पीएम मोदी ने सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, हमेशा बने रहेंगे प्रेरणास्रोत

लौह पुरुष के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया पटेल की याद में गुजरात में है 182 मीटर ऊंची स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी

less than 1 minute read

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) ने रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल ( Sardar Vallabhbhai Patel ) की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि ( Tribute ) अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीटकर ( Pm Modi tweet ) बताया कि महान सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। अपने देश के प्रति उनकी असाधारण सेवा से हम हमेशा से प्रेरित हैं।

बता दें कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री पटेल का निधन 15 दिसंबर, 1950 को हुआ था। भारत के लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध पटेल का कई रियासतों का भारत में विलय कराने में बहुत योगदान था।

देश की आजादी के बाद सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे थे। आजादी के बाद सभी रियासतों को भारत के साथ जोड़ने में उनका बहुत बड़ा योगदान दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें लौह पुरुष ( Iron Man) के नाम से जाना जाता है।

बीजेपी यह मानती है कि आजादी के बाद अगर जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के मुद्दे को पटेल ने हैंडल किया होता तो वहां की परिस्थितियां कुछ बेहतर होतीं। पिछले साल गुजरात में पीएम मोदी ने पटेल की 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया था।

Updated on:
15 Dec 2019 11:18 am
Published on:
15 Dec 2019 11:16 am
Also Read
View All