
नई दिल्ली। दुनिया में भारत ने अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की सफलता पर देश को गर्व है।
वैज्ञानिकों की सफलता पर देश को गर्व-पीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीआरडीओं के वैज्ञानिकों से बात करते हुए कहा कि आप की सफलता पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने दुनिया को बता दिया है कि हम भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। मिशन शक्ति की सफलता पर मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया का सपना साकार हो रहा है। पीएम ने यह भी कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है।गौरतलब है कि बुधवार को भारत लो अर्थ ऑर्बिट में सेटेलाइट को मार गिराने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले केवल अमरीका, रूस और चीन के पास ही ये तकनीक थी। इस कठिन लक्ष्य को वैज्ञानिकों ने तीन मिनट में पूरा किया।
कांग्रेस ने कही यह बात
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमत पटेल ने कहा कि मैं अंतरिक्ष मिशन के वैज्ञानिकों और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने ASAT कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जो आज फल-फूल रहा है।