राजनीति

PMO में कैसे शुरु हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का पहला दिन, देखिए VIDEO

PMO में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी दूसरी पारी के पहले दिन कुछ ऐसे हुई मोदी की शुरुआत पहले ही दिन शहीदों के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान
less than 1 minute read
May 31, 2019
Narendra Modi
PMO में कैसे शुरु हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का पहला दिन, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली बार PMO पहुंचे। अजीत डोभाल ने उनकी अगवानी की। मोदी ने गेट पर मौजूद प्रेस फोटोग्राफरों से हालचाल पूछा और अंदर चले गए। उन्होंने अपने कक्ष में रखी महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर गुलाब के फूल चढ़ाए और उन्हें नमन किया। इसके बाद मोदी ने NDA सरकार की दूसरी पारी की औपचारिक शुरुआत की।

PMO ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट कर कहा, 'भारत की महान विभूतियों को नमन। साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।'

PM नई सराकर में मोदी का पहला फैसला

इसके बाद पीएम मोदी ने पहला फैसला लेते हुए राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के हिस्से के रूप में दी जाने वाली राशि में वृद्धि कर दी। छात्रवृत्ति के दायरे को भी बढ़ाकर इसमें प्रदेश पुलिस के उन कर्मियों के बच्चों को शामिल किया है जो आतंकी व नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए हैं।

Published on:
31 May 2019 09:49 pm