राजनीति

Coronavirus: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संक्रमण को लेकर गलत सूचनाओं को दूर करने में मदद करें- पीएम मोदी

देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ी कोरोना वायरस को लेकर कई अफवाहें भी फैलाई जा रही मीडिया लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक करें- पीएम
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 11:58 PM IST
Coronavirus: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संक्रमण को लेकर गलत सूचनाओं को दूर करने में मदद करे- पीएम मोदी
Coronavirus: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संक्रमण को लेकर गलत सूचनाओं को दूर करने में मदद करे- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minsiter Narendra Modi) ने सोमवार को कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते प्रकोप के बीच इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (Electronic Media) से अपील की है कि वह गलत सूचनाओं के निपटाने में मदद करे, ताकि लोगों में पैदा हो रही दहशत और भ्रम को कम किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और उनके विचार जाने। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस बाबत जानकारी देते हुई कई ट्वीट्स किए।

गलत सूचनाओं से समाज में दहशत का माहौल - पीएम मोदी

कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ने की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आज, मैंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों के साथ बातचीत की और उनके व्यावहारिक विचारों को सुना।"

पीएम मोदी ने कहा, "और भी अधिक सावधानी, शून्य लापरवाही। कोविड-19 से संबंधित गलत सूचनाओं से दहशत पैदा हो रही है। इससे निपटने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आग्रह किया। साथ ही उनसे उनके संगठनों में प्रासंगिक सावधानी बरतने का आग्रह किया, खासकर जब उनकी टीम के सदस्य ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं।"

मीडिया लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक करें- पीएम

प्रधानमंत्री ने मीडिया से आग्रह कर कहा कि सभी मीडिया हाउस लोगों को घरों के भीतर रहने के लिए जागरूक करें। उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, "मैंने विशेष रूप से सभी मीडिया हाउसों से अनुरोध कर कहा है कि सामाजिक दूरी और घर के भीतर होने के महत्व को दोहराएं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे घर पर रहने की बात का प्रसार करें।"

Updated on:
23 Mar 2020, 11:58 PM IST
Published on: