राजनीति

5 साल में पहली बार PM को आई अयोध्या की याद, 1 मई को करेंगे चुनावी सभा

पीएम मोदी का अयोध्या दौरा 1 मई को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी पांच साल के कार्यकाल में पहली बार अयोध्या जाएंगे पीएम
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2019, 2:09 PM IST
narendra modi
1 मई को पीएम मोदी जाएंगे अयोध्या, मया बाजार में करेंगे चुनावी सभा

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर तीन चरण के मतदान हो चुके हैं। आधे से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी हैं, वहीं अन्य चरणों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। सभी पार्टियां ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) खुद हर दिन कई चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगामी एक मई को अयोध्या (Ayodhya) का दौरा करेंगे। पीएम बनने के बाद प्रधामनंत्री मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा होगा।

पीएम का अयोध्या दौरा

जानकारी के मुताबिक, 1 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आंबेडकरनगर और अयोध्या के बीच गोसाईंगंज के मया बाजार इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीएम अयोध्या के मंदिरों में भी जाएंगे या नहीं। गौरतलब है कि अयोध्या के साधु-संतो ने कई बार मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार जरूर अयोध्या आना चाहिए। लेकिन, पांच साल के कार्यकाल में पीएम एक बार भी अयोध्या नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि फैजाबाद लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 6 मई को मतदान होना है। ऐसे में पीएम के दौरे को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है। अब देखना यह है कि पीएम के आयोध्या दौरे का क्या परिणाम निकलता है।

गौरतलब है कि 2017 में जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो राम भक्तों में एक उम्मीद जगी थी। लोगों का मानना था कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर इस मसले का हल जरूर निकालेगा। लेकिन, मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस मामले पर सरकर विफल हो गई।

Updated on:
25 Apr 2019, 2:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए