राजनीति

‘बंगाल में लुटेरों के लिए धरने पर बैठती है सरकार, चायवालों से दीदी को इतनी चिढ़ क्यों’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलपाईगुड़ी में सभा के जरिए ममता सरकार पर जमकर निशाना साध।
3 min read
modi
सरकार के विरोध के बाद फिर बंगाल पहुंचे पीएम मोदी, ममता पर साधा निशाना

नई दिल्ली। ममता सरकार के विरोध के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल पहुंचे। जलपाईगुड़ी में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद पीएम ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आप चाय बनाने वाले हो और मैं चाय बेचने वाला हूं। लेकिन, इन चायवालों से दीदी को इतनी परेशानी क्यों हैं? पीएम ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र को भगावन भोलेनाथा का आशीर्वाद प्राप्त है।

चाय वाले से दीदी को इतनी चिढ़ क्यो- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आखिर चाय वाले से दीदी को इतनी चिढ़ क्यों है। जबकि, यहां की पहचान चाय के लिए है। उन्होंने कहा कि यहां की कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी बदतर हो गई है। यहां का युवा पलायन के लिए मजबूर है। सिंचाई परियोजनाएं लटकी हुई हैं। पीएम ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार ने माटी को बदनाम कर दिया है और मानुष को मजबूर कर दिया है। विशेष रूप से यहां की बार और वकीलों को भी बधाई देता हूं। इसके कारण समय की वचत तो होगी ही, पैसा भी बचेगा। कांग्रेस हो या तृणमूल या वामदल इन्हें आपकी परेशानियों से इनको कोई लेना-देना नहीं है।

यह लूटने वाली सरकार है- मोदी

मोदी ने कहा कि यहां की सरकार धरना पर बैठती हैं, वो भी लुटेरों के लिए। मोदी ने कहा कि प्रदेश में आज ऐसी सरकार है जो गरीबों की कमाई को लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के मजदूर, किसान दाने-दाने को तरस रहे हैं लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पीएम ने कहा कि टीएमसी सरकार की तमाम योजनाओं के नाम पर बिचौलियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दीदी, दिल्ली जाने के लिए परेशान हैं और बंगाल के गरीब और मध्यम वर्ग को सिंडिकेट के गठबंधन से लुटने के लिए छोड़ दिया है। आज स्थिति ये है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तो दीदी हैं, लेकिन दादागिरी किसी और की चल रही है।

हम लूटने वालों को वापस ला रहे हैं- मोदी

पीएम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है। लेकिन, आज आपके पास भाजपा है। उन्होंने कहा कि हम लूटने वालों को विदेशों से वापस ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा के साथ है और उसने निकाय चुनाव में इसक अहसास करवा दिया। मोदी ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार नहीं आई होती तो भारत-बांगलादेश सीमा विवाद नहीं सुलझा होता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार घुसपैठियों का स्वागत करती है।

विपक्ष मोदी से पूरी त्रस्त- मोदी

पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह मोदी से त्रस्त है, तो पूरी तरह से भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि दलालों की सोच, महान मिलावट की सोच को मोदी की कभी सफल नहीं होने देगा। इस महामिलावट का अपना कोई विजन नहीं हैं, देश को लेकर अपनी कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चिटफंड घोटाले के एक-एक पीड़ित को विश्वास दिलाता हूं कि आपको इस स्थिति में पहुंचाने वालों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा। पीएम ने कहा कि बंगाल की कई महिलाओं को तीन तलाक से गुजरना पड़ा, लेकिन इस बिल से उन्हें काफी फायदा हुआ।

इससे पहले मोदी ने यहां पर कई योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, प्रधानमत्री की सभा को लेकर एसपीजी ने सुबह आठ बजे से जिले में माल वाहक ट्रकों के घुसने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद 31 नंबर राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। सड़़कों पर निजी बसों का अभाव दिख रहा है। राजमार्ग से सटे ढाबा और होटल भी बंद हैं। पूरे जिले में एक तरह से बंद की स्थिति लग रही है। ढाबा बंद होने के चलते गुवाहाटी से आने वाले ट्रक चालकों को खाना नहीं मिल पा रहा है।

Updated on:
08 Feb 2019 06:40 pm
Published on:
08 Feb 2019 04:14 pm