राजनीति

CG Politics : किसान के सुसाइड पर गरमाई सियासत, BJP ने कहा- परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें भूपेश सरकार

Mahasamund Farmer Suicide: महासमुंद के जिले के बागबाहरा के ग्राम छुइहां के किसान कन्हैया की आमहत्या को लेकर भाजपा के जांच दल ने मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2023, 11:58 AM IST
CG BJP PRESS CONFRENCE
खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार को दें 50 लाख: भाजपा

CG BJP PRESS CONFRENCE : रायपुर। महासमुंद के जिले के बागबाहरा के ग्राम छुइहां के किसान कन्हैया की आमहत्या को लेकर भाजपा के जांच दल ने मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की है। जांच दल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि खुदकुशी करने वाला किसान कर्ज, बिजली के लो वोल्टेज के कारण सिंचाई न हो पाने और फसलों के नुकसान की वजह से परेशान था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की।

उसे कोई सरकारी मदद नहीं मिली। जांच दल में शामिल प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा लखीमपुर खीरी में जिस तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाकर किसान परिवारों को 50 लाख का मुआवजा दिया था, उसी तरह कन्हैया के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। पूरी घटना (Mahasamund Farmer Suicide) की न्यायिक जांच की जाए और मृत किसान के परिवार के योग्य युवक को सरकारी नौकरी दी जाए।

Politics On Farmers Death: उन्होंने दावा किया कि, कन्हैया 4 सालों से कर्ज के जंजाल में फंस चुका था, सूखे की वजह से उसकी फसल खराब हुई तो उसे फसल बीमा का लाभ नहीं मिला। गौरतलब है कि जांच दल में संयोजक विधायक ननकीराम कंवर, सदस्य सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू और महासमुंद की जिला अध्यक्ष (CG Politics) रूप कुमारी चौधरी शामिल थीं। इन सभी ने गांव जाकर हालात का जायजा लिया था।

Updated on:
31 Jul 2023, 11:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Baljeet Yadav Defamation Case: पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल, बाबा बालकनाथ मानहानि केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

‘3 विधायकों की हत्या की साजिश थी, एक को इंजेक्शन देकर तो दूसरे पर ट्रक चढ़ाकर…’, 2022 की बगावत पर संजय राउत का बड़ा दावा

BJP-Akali Dal Alliance: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार