Chhattisgarh News: रायपुर। पेस्टिसाइड हमारी सेहत के लिए घातक है। पेस्टिसाइड युक्त फल और सब्जी खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही है। साथ ही इसका फेफड़े, गुर्दे और लिवर पर भी विपरीत असर पड़ता है। गंभीर बीमारियों की एक बड़ी वजह ये पेस्टिसाइड है। सब्जियों और फलों में आ रहा पेस्टिसाइड बेहद खतरनाक है। सब्जियों और अनाज को कीड़े, रोग और खरपतवार से बचाने के लिए कई तरह के रसायन का छिड़काव किया जाता है, लेकिन इस कीटनाशक का सिर्फ एक हिस्सा ही कीड़ों और रोगों को मारने का काम आता है, जबकि 99 फीसदी का बड़ा हिस्सा उस फल और अनाज में समा जाता है, जो खाने वालों को बीमार कर सकता है।