राहुल गांधी खुद कांग्रेस की छवि खराब कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।
नई दिल्ली। राहुल गांधी एक दिन पहले इमरजेंसी के मुद्दे पर बयान देकर भूल कर बैठे हैं। उनके इस बयान से बीजेपी को हमला बोलने का मौका मिल गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी और वीएचपी नेता आलोक कुमार के बाद पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्ति की पाठशाला। इस बात को समझने में राहुल गांधी को बहुत समय लगेगा। दुनियाभर में आरएसएस को उसकी भूमिका लोग और वैश्विक संस्थाएं सम्मान देती हैं। राहुल गांधी अपने बयानों से कांग्रेस की छवि को खराब कर रहे हैं।
कांग्रेस का सूपड़ा साफ
इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुजरात में पिछले सप्ताह 6 नगर निगम के चुनाव सम्पन्न हुए। भाजपा को सभी 6 पर जीत मिली। कल 31 ज़िला पंचायतों के नतीजे आए। 2015 के चुनावों में इनमें से कांग्रेस 22 और बीजेपी केवल 9 पर जीती थी। लेकिन इस बीजेपी सभी 31 जिला पंचायतें जीतने में कामयाब हुई हैं। इस बार तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।