
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपना छठा और अंतरिम बजट पेश कर दिया। बजट के जरिए सरकार ने सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश की है। मोदी सरकार मिशन 2019 को देखते हुए किसान, मजदूर, मिडिल क्लास और ग्रामीणों को साधने के लिए बड़ी घोषणा की है। किसानों और ग्रामीणों को लुभाने के लिए कई बढ़ोतरी की गई है। इस बार ग्रामीण बजट में अच्छी खासी बढ़ोतरी की गई है। बजट पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी को राहत देने की कोशिश की गई है।
pm modi Live Updates:
12 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ
किसानों को अपनी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी
देश में अनेक क्षेत्रों में विकास हो रहा है
हमारी कोशिश किसानों को मजूबत और सशक्त करना है
देश में गरीबी रिकॉर्ड गति से कम हो रही है
इस बजट में सबका ध्यान रखा गया
इनकम टैक्स में छूट के लिए मिडिल क्लास को बधाई
कई सालों से मांग थी कि इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाई जाए
मीडिल क्लास अपने सपने को साकार करने में जुटा है
3 करोड़ से ज्यादा मीडिल क्लास परिवार को फायदा