
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका गांधी के महासचिव पद संभालने को लेकर जोर शोर से जुटे कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रियंका के पद संभालने की तारीख अब टल गई है। प्रियंका गांधी आज आधिकारिक तौर पर महासचिव पद संभालने वालीं थीं। लेकिन इसे टाल दिया गया है। दरअसल प्रियंका के कांग्रेस में एंट्री को लेकर जितने जोर शोर से पार्टी ने जश्न मनाया उतना ही उनकी पद संभालने में देरी हो रही है। पहले तो पार्टी में एंट्री की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा अमरीका थीं...तब बताया गया कि वे फरवरी में लौटते ही पद संभाल लेंगी। लौटने के तुरंत बाद भी प्रियंका ने पद नहीं संभाला। इसके बाद उनकी पद संभालने की तारीख का एलान हुआ और ये तारीख तय हुई 6 फरवरी ।
प्रियंका गांधी के पद भार संभालने को लेकर कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी में जबरदस्त जोश देखने को मिला। लेकिन इस जोश के बीच कांग्रेस दफ्तर में बवाल मच गया। यहां पर दफ्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर में राहुल-प्रियंका के साथ-साथ रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर भी लगा दिए गए, जिसको लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया। जमीन आवंटन को लेकर वाड्रा के खिलाफ अदालत में मामला चल रहा है. ऐसे में उनका पोस्टर कांग्रेस के लिए मुश्किल बन गया।
आनन-फानन में पोस्टर हटाए गए। इसके बाद बड़ी खबर सामने आ गई कि प्रियंका गांधी ने अपने पद संभालने की तारीख आगे बढ़ा दी। अब प्रियंका 6 की बजाय 7 फरवरी को महासचिव पद संभालेंगी।
ज्योतिरादित्य ने संभाला पद
दूसरी तरफ प्रियंका के साथ कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य को भी महासचिव पद पर नियुक्त किया। लिहाजा उनकी भी आज पद संभालने की बारी थी। ज्योतिरादित्या विविवत तरीके से अपना पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस दफ्तर में उन्हें अपने घोर विरोधी रहे दिग्विजय सिंह का कमरा आवंटित किया गया है। पदभार ग्रहण करने से पहले ज्योतिरादित्य ने यहां गणेश की प्रतिमा स्थापित की और उसके बाद कुर्सी संभाली।