राजनीति

सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजघाट पर प्रियंका गांधी का धरना आज

पार्टी के विरोध के बावजूद प्रियंका ने संभाली कमान पीएम की रैली से एक किलोमीटर दूर होगा धरना कांग्रेस शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री करेंगे अगुवाई
less than 1 minute read
priyanka_gandhi_2.jpg

नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स यानी एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी रविवार को दिल्ली के राजघाट पर धरना प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी धरने में बैठेंगी।

प्रियंका गांधी में खुद संभाली कमान

माना जा रहा है कि सीएए और एनआरसी को लेकर पार्टी के स्पष्ट विरोध के बावजूद महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे पर खुद कमान संभाली है। प्रियंका गांधी की लगातार सक्रियता के बाद ही तय हुआ है कि पार्टी इस मुद्दे पर रविवार को पूरे देश में सड़कों पर उतरेगी। हालांकि कांग्रेस ने पहले 28 दिसंबर का दिन तय किया था। इस दिन कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है।

सांकेतिक धरने पर बैठेंगी प्रियंका

खबरों के अनुसार- रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री की रैली से एक किलोमीटर की दूरी पर राजघाट में प्रियंका की अगुवाई में धरना देना तय हुआ है। कांग्रेस दोपहर दो से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने पर बैठेगी। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जगहों पर प्रदेश अध्यक्षों की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

देश में हो रहा तानाशाही का तांडव: प्रियंका

देश भर में खासकर यूपी के दर्जनों शहरों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने बयान जारी करके कहा है कि- जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव हो रहा है। उन्होंने दोहराया कि एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है। प्रियंका ने छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की है।

Updated on:
22 Dec 2019 03:32 pm
Published on:
22 Dec 2019 09:20 am