राजनीति

प्रियंका गांधी ने भाई राहुल की ​तस्वीर शेयर कर लिखा भावानात्मक मैसेज, ‘टेक केयर वायनाड’

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भाई राहुल गांधी का एक फोटो शेयर कर भावानात्मक मैसेज लिखा।
2 min read
Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी ने भाई राहुल की ​तस्वीर शेयर कर लिखा भावानात्मक मैसेज, टेक केयर वायनाड

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने हजारों समर्थकों के बीच गुरुवार सुबह केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर भाई राहुल गांधी का एक फोटो शेयर कर भावानात्मक मैसेज लिखा। प्रियंका ने फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा 'मेरा भाई, मेरा सच्चा दोस्त, और अब तक का सबसे साहसी आदमी जिसे मैं जानता हूँ। वायनाड का ख्याल रखना, वह तुम्हें निराश नहीं करेगा'।

आपको बता दें कि कोझिकोड से हैलीकॉप्टर से यहां पहुंचे राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वायनाड जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचे, इस दौरान सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने खुशी से नारेबाजी की। कड़ी सुरक्षा के बीच सिर्फ कुछ लोगों को उनके साथ अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद गांधी वायनाड में एक रोड शो के लिए खुली जीप में सवार हो गए। उनके साथ कांग्रेस महासचिव ओमान चांडी भी थे। नामांकन के समय भी प्रियंका भाई राहुल गांधी के साथ ही रही। जिसके बाद दोनों रोड शो के लिए निकल गए।

वायनाड केरल के आर्थिक रूप से सबसे पिछड़े इलाकों में से है। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहुल जब भी समर्थकों से हाथ मिलाते तब स्थिति और विकट हो रही थी। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीट अमेठी तथा वायनाड- दोनों से लड़ रहे हैं। केरल में 23 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव में 20 सांसद चुने जाएंगे।

Updated on:
04 Apr 2019 03:56 pm
Published on:
04 Apr 2019 02:49 pm