दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर आज मतदान आम से लेकर खास सभी ने डाला वोट प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ डालने आईं वोट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर आज पूरे देश में छठे चरण का मतदान हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोदी एस्टेट में अपना वोट डाला। लेकिन वहां मौजूद लोगों से लेकर मीडिया की नजरें प्रियंका पर नहीं बल्कि एक बुजुर्ग महिला पर टीक गई जो अपना वोट डालने आईं थी
दरअसल, 90 साल की ज्वाला देवी भी वहां मौजूदी थी जहां प्रियंका गांधी वोट डालने पहुंची थी। प्रियंका ने जब बुजुर्ग महिला को वहां देखा तो वह उनकी हिम्मत देख कर दंग रह गईं और उन्हें गले से लगा लिया। बता दें कि ज्वाला लोदी एस्टेट में प्रियंका गांधी के घर के बाहर ही रहती हैं। बुजुर्ग महिला और प्रियंका की अक्सर मुलाकात होती रहती है।
मीडिया से बात करते हुए ज्वाला देवी ने बताया कि वह प्रियंका को पहले से जानती हैं। आज जब प्रियंका मिली तो उन्होंने मुझ से मेरा हालचाल पूछा और कहा, 'अम्मा वोट डाल आई, सब ठीक तो है'। वहीं, प्रियंका और बुजुर्ग महिला के साथ की फोटो को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लोग आ रहे हैं। प्रियंका गांधी भी सुबह करीब 11 बजे अपने पति के रॉबर्ट वाड्रा के साथ वोट डालने पहुंची। वोट करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से झूठे वादे किए। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.