राजनीति

नीतीश को लेकर रामविलास का बड़ा बयान, राजग के साथ हैं बिहार के सीएम और…

रामविलास पासवान ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 1:22 PM IST
raam vilas
नीतीश को लेकर रामविलास का बड़ा बयान, राजग के साथ हैं बिहार के सीएम और...

नई दिल्ली। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बाद बिहार की राजनीति में तूफान आया हुआ है। अभी तक चर्चा यह चल रही थी कि जदयू, एनडीए गठबंधन से अलग हो सकता है और नीतीश कुमार कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकते हैं। लेकिन, इसी बीच एलजेपी सुप्रीमो रामविलास ने एक बयान देते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। रामविलास ने कहा कि नीतीश कुमार राजग के हिस्सा और आगे भी रहेंगे।

रामविलास ने नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान

रामविलास पासवान ने कहा कि राजग के घटक दल उसके साथ मजबूती से खड़े हैं, जिनमें से एक नीतीश कुमार हैं। जेल में बंद लालू यादव से उनकी बातचीत तबीयत की जानकारी लेने तक सीमित थी। अगर कोई इस पर कोई बयान दे रहा है या तूल दे रहा है तो वह पूरी तरह से निराधार और गलत है। वहीं, पासवान ने बिहार में सीटों के बंटवारे पर कहा कि फिलहाल यह कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि इस पर चुनाव से पहले पक्षों की सहमति से निर्णय लिया जाता है।

नीतीश ने लालू प्रसाद को चार बार फोन किया- रामविलास

पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बताया कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार बार लालू यादव का हालचाल लिया। लालू जेल में बंद हैं और लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके ऑपरेशन के बाद तबीयत के बारे में पूछना मानवता है। यह कोई राजनीतिक फेरबदल नहीं है। पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि किसी नेता ने दूसरे नेता का हालचाल लेने के लिए फोन किया हो। राजनीतिक और निजी जीवन का घालमेल कर उसे तूल दिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजग के सभी घटक दल उसके साथ हैं और 2019 में सब मिलकर चुनाव लड़कर फिर सरकार बनाएंगे।

गौरतलब है कि नीतिश कुमार ने जब से लालू प्रसाद यादव को फोन किया, तब से बिहार की राजनीति में एक अलग सी हलचल मच गई है। वहीं, जदूय के कुछ नेता ने टिकट बटवारे को लेकर ऐसे बयान दिए, जिसने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। बहरहाल, अब देखना यह है कि रामविलास पासवान की बात सच निकलती है या फिर बिहार की राजनीति में कोई और भूचाल आती है।

Updated on:
29 Jun 2018, 1:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All