राजनीति

रफाल पर राहुल गांधी का नया तंज, रक्षा सौदे देने के लिए पीएम मोदी ने अपनाया कमाल का तरीका

राहुल गांधी ने कहा कि रफाल विमानों का काम ऐसी कंपनी को दिया गया जो भारी कर्ज में डूबी है और जिसे रक्षा क्षेत्र में काम करने का कोई अनुभव नहीं है।

2 min read
Oct 03, 2018
रफाल पर राहुल गांधी का नया तंज, रक्षा सौदे देने के लिए पीएम मोदी ने अपनाया कमाल का तरीका

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रफाल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर हमला जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस मौके पर पूरी तरह कैश करना चाह रही है। बुधवार को एकबार फिर उन्होंने दुहराया कि रफाल विमानों का काम ऐसी कंपनी को दिया गया जो भारी कर्ज में डूबी है और जिसे रक्षा क्षेत्र में काम करने का कोई अनुभव नहीं है।

रक्षा सौदे के लिए मोदी ने अपनाया कमाल का तरीका: राहुल

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट करके तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने देश का सबसे बड़ा रक्षा सौदा देने में कमाल का तरीका अपनाया- पहला, काम लेने वाला 45 हजार करोड़ रुपए का कर्जदार हो। दूसरा, दूसरों का पैसा दबाकर बैठा हो और उसे देश से बाहर नहीं जाने का सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया हो, तीसरा, प्रधानमंत्री उन्हें ‘भाई’ कहते हों भले ही कोई अनुभव ठेका पाने वाले क्षेत्र का नहीं हो।

स्वीडन की कंपनी ने लगाए गंभीर आरोप

अपने ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें दावा किया गया है कि स्वीडन की टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिकशन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि अवैध तरीके से उसके 550 करोड़ रुपए दबाए बैठे अनिल अंबनी और उनकी कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

धनोआ के बयान से गदगद हुई कांग्रेस

दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि रफाल को लेकर वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ के बयान को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि इसी जरूरत को देखते हुए इन विमानों की खरीद का पिछली सरकार ने निर्णय लिया था। बता दें कि वायुसेना प्रमुख ने कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा और यह दक्षिण एशिया में हवाई ताकत के परिदृश्य को बदल देगा।

ये भी पढ़ें

भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा रफाल: वायुसेना प्रमुख
Published on:
03 Oct 2018 08:56 pm
Also Read
View All
Congress CM ROW: आलाकमान से मिल गया ग्रीन सिग्नल? गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया, ब्रेकफास्ट पर बुलाए मंत्री

ममता बनर्जी को लग सकता है झटका! BJP की बैठक में शामिल हुईं सांसद काकोली घोष; CM शुभेन्दु से भी मिली

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Chhattisgarh Congress Protest: फिर साथ नजर आई जय-वीरू की जोड़ी, धरने पर दोनों के बीच में बैठे दीपक बैज, कहा- तो करेंगे उग्र आंदोलन

महाराष्ट्र में ‘शिंदे ब्रांड’ का जलवा! एक महीने में दूसरी बड़ी पार्टी का शिवसेना में हो सकता है विलय