राजनीति

रफाल सौदा: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज, संजय सिंह ने की CBI जांच की मांग

रफाल विमान को लेकर घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में पहली पुलिस शिकायत दर्ज हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2019, 8:43 AM IST
रफाल सौदा
रफाल सौदा: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज, संजय सिंह ने की CBI जांच की मांग

नई दिल्ली। रफाल विमान सौदे में घोटाले को आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पुलिस में पहली शिकायत दर्ज हुई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने इस सौदे की सीबीआई जांच करने की भी मांग की है।

घोटाले में शामिल हैं पीएम: संजय सिंह

संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस से की गई अपनी शिकायत में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रफाल विमान घोटाले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल हैं। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए। इसके साथ उन्होंने अपनी शिकायत में अंग्रेजी अखबार के रफाल पर आई रिपोर्ट का भी जिक्र किया है।

संजय सिंह ने पहले ही दिए थे सबूत!

शिकायत दर्ज कराने से पहले सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जो रफाल लड़ाकू विमान की खरीद में गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीवीसी, सीबीआई और कैग के सामने पेश किए थे, उनकी एक बार फिर पुष्टि हो गई है। विमान की खरीदी में आज जिस रक्षा सचिव की असहमति का मामला सामने आया है, इसके मूल में उनकी वही शिकायत है, जिसे वह सीवीसी से पहले सीबीआई और कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) के समक्ष पेश कर चुके हैं। उन्होंने ये बयान शुक्रवार को प्रकाशित मीडिया में आई एक खबर के आधार पर कहा है।

Updated on:
9 Feb 2019, 8:43 AM IST
Published on: