राजनीति

रफाल पर टि्वटर जंग जारी, राहुल ने फिर कहा- रक्षा मंत्री या तो सबूत दें या इस्‍तीफा

फाल और एचएएल मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्‍य विपक्षी दलों ने सरकार को घेर लिया है। विपक्ष के दबाव में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आज बयान दे सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2019, 12:05 PM IST
Nirmala-rahul
रफाल पर टि्वटर जंग जारी, राहुल ने फिर कहा- रक्षा मंत्री या तो सबूत दें या इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। सोमवार को जहां रफाल और एचएएल मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्‍य विपक्षी दलों ने लोकसभा और राज्‍यसभा हंगामा मचाया वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच टि्वटर पर जंग जारी है। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने ट्वीट के जरिए एक बार फिर रक्षा मंत्री पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि सीतारमण के पास दो ही विकल्‍प हैं। या तो वो सदन में एचएएल कॉंट्रैक्‍ट को लेकर सबूत पेश करें या इस बात की जिम्‍मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दें।

संसद में झूठ क्‍यों बोलीं रक्षा मंत्री
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने टि्वटर पर लिखा है कि रफाल पर पीएम के झूठ का बचाव करने की उत्सुकता में रक्षा मंत्री ने संसद में झूठ बोला। रक्षा मंत्री को संसद के सामने उन दस्तावेजों को रखना चाहिए जिसके तहत HAL को एक लाख करोड़ रुपए का सरकारी कॉंट्रैक्‍ट देने की बात कही गई है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा नहीं करने की स्थिति में निर्मला सीतारमण को इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

A,B,C... सीखने को कहा
इसके जवाब में राहुल गांधी के ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पलटवार किया है। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष के टि्वट का जवाब देते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि वास्तव में आपको ABC से शुरुआत करने की जरूरत है। आपके जैसे लोगों पर जनता को गुमराह करने का भूत चढ़ा हुआ है, जो बिना आर्टिकल पढ़े उसे कोट करते हैं।

सदन से राहुल मांगे माफी
रक्षामंत्री के रुख से साफ है कि इस मुद्दे पर भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा HAL के मामले में तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने को लेकर राहुल से इस मामले में संसद में माफी मांग की कर रही है। भाजपा के सांसदों का कहना है कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने के आदी हो गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना