राजनीति

राहुल गांधी ने सांस्‍कृतिक राष्‍ट्रवाद पर बोला हमला, BJP-RSS पर लगाया महिलाओं से भेदभाव का आरोप

आपने कभी नहीं सुना होगा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हिंसा की बात करते हैं।
2 min read
Aug 24, 2018
rahul gandhi
राहुल गांधी ने सांस्‍कृतिक राष्‍ट्रवाद पर बोला हमला, BJP-RSS पर लगाया महिलाओं से भेदभाव का आरोप

नई दिल्‍ली। बर्लिन में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बयान से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। उन्‍होंने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर महिलाओं के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में विचारधारा का अंतर है। आरएसएस में कभी आपको कोई महिला नहीं दिखेगी। वे लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं। महिलाओं का सम्‍मान करना नहीं जानते हैं। लेकिन कांग्रेस में ये आपको नहीं दिखेगा। इतना ही नहीं भाजपा और आरएसएस देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।। ताकि देश में नफरत फैले और उसका लाभ उन्‍हें मिले।

जारी हुआ राहुल का भाषण
इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं। बर्लिन में इंडियन डायसपोरा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। आज देश में नौकरी की नहीं है। युवाओं में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है। किसान सुसाइड कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर किसी का विकास हो। आपने कभी नहीं सुना होगा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हिंसा की बात करते हैं। आज पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, ये सरकार आपकी ही है। आपको बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी का जर्मनी के बर्लिन में भाषण दिया था। लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण राहुल का ये संबोधन प्रसारित नहीं हो पाया। राहुल को यहां इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। इसलिए राहुल का भाषण अब जारी किया गया है।

आज लंदन में बोलेंगे राहुल
शुक्रवार देर शाम राहुल गांधी लंदन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल यहां लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। भारतीय समयानुसार ये संवाद देर रात दस बजे होगा। इसके अलावा भी राहुल के शुक्रवार शाम को कई अन्य कार्यक्रम हैं। इनमें वह भारतीय समुदाय, ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नहीं हो सका लाइव प्रसारण
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जर्मनी दौरा दो दिनों का था। राहुल गांधी का भाषण यू-ट्यूब के एक लिंक के जरिए अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होना था जिसे बाद में साढ़े दस बजे से शुरू करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। हालांकि उनके इस संबोधन का सीधा प्रसारण नहीं हो सका और पार्टी ने इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी बताई गई थी। राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

Published on:
24 Aug 2018 12:00 pm