राजनीति

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा वार, कहा- देश की जनता नोटबंदी पर आवाज बुलंद करे

राहुल गांधी ने ट्विट कर पीएम पर बोला हमला। चार साल पहले लागू नोटबंदी को बताया राष्ट्रीय त्रासदी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2020, 11:24 PM IST
rahul gandhi
राहुल गांधी ने ट्विट कर पीएम पर बोला हमला।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में तीनों चरण का मतदान समाप्त होने और नोटबंदी के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विट कर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विट में देश की जनता से अपील की है कि वो नोटबंदी पर मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करे।

नोटबंदी को बताया राष्ट्रीय त्रासदी

केरल के वयनार से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि चार साल पहले की नोटबंदी PM मोदी की एक सोची समझी चाल थी। ताकि आम जनता के पैसे से पीएम नरेंद्र मोदी अपने पूंजीपति मित्रों को लाखों करोड़ रुपय का क़र्ज़ माफ कर सकें। उन्होंंने देश की जनता से अपील की है कि आप लोग गलतफहमी में न रहें। नोटबंदी कोई नीतिगत भूल नहीं थी, बल्कि इस पर केंद्र सरकार ने चार साल पहले अमल जान बूझकर किया था। इसलिए मोदी सरकार की ये गलती किसी भी लिहाज से नजरअंदाज करने योग्य नहीं है। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए।

Updated on:
8 Nov 2020, 11:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए