
नई दिल्ली: दिल्ली में यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित इंकलाब रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पूछा... कि मिशन 2019 के लिए आपकी क्या तैयारी है। जिसपर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कहा कि हम हैं तैयार। राहुल गांधी की इस रैली को देखकर एक तरफ सत्ता पक्ष चिंतित है। वहीं विपक्षी दलों में भी राहुल की लोकप्रियता को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज गई है।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी रैली की हो रही चर्चा
राहुल गांधी की रैली सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग राहुल की रैली में उमड़ी भीड़ को उनकी बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में एक सर्वे में राहुल गांधी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सर्वे में राहुल गांधी को 34 फीसदी लोग इस समय पसंद कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 54 फीसदी जनता पसंद करती है।
तालकटोरा स्टेडियम में यूथ कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि राहुल गांधी का संबोधन यूथ कांग्रेस के लिए बेहतरीन अवसर था। केशव चंद यादव ने राहुल गांधी द्वारा कार्यकर्ताओं को विनम्रता और ईमानदारी का महत्व बताने के लिए शुक्रिया अदा किया।
मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर दावे और वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार में किसान, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग समेत नौकरी पेशा वाले लोग परेशान हैं। राहुल ने कहा कि मोदी के खिलाफ हर तरफ आवाज उठ रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर कांग्रेस की विचारधारा को मिटाना का भी आरोप लगाया।
संघ पर राहुल गांधी का निशाना
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'RSS भ्रम में है क्योंकि वे सोचते हैं कि वे देश से ऊपर है। वे मानते हैं कि देश में अथॉरिटी और ज्ञान का एकमात्र भंडार हैं जो पूरी तरह से गलत है । राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में ज्ञान का केवल एक स्रोत है और वह हैं यहां के लोग हैं।