राजनीति

बजट पर राहुल गांधी का तंज, ये आखिरी जुमला बजट, 17 रुपए प्रतिदिन देना किसानों का अपमान

अब इस बजट पर राजनीतिक विरोधियों ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
2 min read
rahul gandhi
मोदी सरकार के बजट पर राहुल गांधी का तंज, ये आखिरी जुमला बजट है

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपना आखिरी बजट भले ही पेश कर वाहवाही लूट रही हो , लेकिन विपक्ष ने इस बजट को चुनावी और खोखला बजट करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बजट पास होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इस बजट को राहुल गांधी ने बजट को आखिरी जुमला बजट बताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने पांच सालों में बर्बाद कर दिया और अब उनको हर दिन 17 रुपए देकर उनकी मेहनत और मांग का अपमान किया गया है।

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय नरेंद्र मोदी जी, आपकी पांच वर्षों की अक्षमता और अहंकार ने हमारे किसानों के जीवन को बर्बाद कर दिया। उनको प्रतिदिन 17 रुपए देना हर उस चीज का अपमान है जिसके लिए किसान काम कर रहे हैं।' बता दें कि सरकार ने बजट में हर साल किसानों को 6 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

खड़गे ने चुनावी बजट बताया

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट को लेकर बेहद तीखा हमला बोला । खड़गे ने कहा कि इस सरकार के पास बजट को लागू करने का समय ही नहीं होगा। ऐसे में इस बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं।

आप ने भी कसा तंज

बजट पास होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी सरकार पर निधाना साधा। AAP ने लघु एवं सीमांत किसानों को सालाना छह हजार रुपए देने की घोषणा को मोदी सरकार का किसानों के साथ एक और धोखा बताया। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि बीते पांच वर्षों से नौजवान और किसानों के साथ सभी वर्गों के साथ छल कर रही है। इसका एक ओर उदाहरण बजट में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को हर मांह पांच सौ रुपए यानी प्रतिवर्ष 6 हजार देने की घोणा कर किसानों का अपमान किया है।

Updated on:
01 Feb 2019 08:49 pm
Published on:
01 Feb 2019 03:31 pm