राजनीति

जन आकांक्षा रैली: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, किसानों को अपमान कर ये ताली बजाते हैं

2014 के आम चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त से उबरने के लिए राहुल गांधी पार्टी को मजबूती देने में जुटे हुए हैं।
2 min read
rahul gandhi
जन आक्रोश रैली: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, मोदी ने साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया

पटना : अपने खोए जनाधार को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सभाएं और रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार की राजधानी पटना में राहुल गांधी ने जन आकांक्षा रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान मोदी सरकार की ओर से जारी बजट पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों को रोज 17 रुपए देकर मोदी सरकार ताली बजा रही है। इससे बड़ा मजाक और कुछ नहीं हो सकता। राहुल ने कहा कि यह किसानों का अपमान है।

किसानों , युवाओं को मिलेगा फायदा

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आपने वादा किया था कि हर साल 2 लाख नौकरियां देंगे लेकिन मैं आप लोगों से पूछता हूं कि क्या आप लोगों को नौकरी मिली नहीं। लेकिन हमने तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं हमारी सरकार लाएगी।

रफाल मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला

जन आकांक्षा रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया। रफाल डील का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी खुद को चौकीदार कहते हैं लेकिन उन्होंने ही 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। रफाल डील में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया गया। राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी सरकार को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।

नीतीश पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सत्तारुढ़ पार्टी जनता दल यू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। नीतीश भी मोदी की तरह वादे करने में पास हो गए हैं। हालांकि उनका समय अब समाप्त होने जा रहा है, क्योंकि बिहार के लोग नीतीश को हटाने जा रहे हैं। आज पटना यूनिवर्सिटी की हालत खराब है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगी। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार कभी शिक्षा का केंद्र हुआ करता था। आज बेरोजगारी का केंद्र बन गया है, आप गुजरात जाते हो, महाराष्ट्र जाते हो तो भाजपा के लोग आपको मार कर भगाते हैं। हम बिहार को फिर गौरवशाली बनाएंगे।

तेजस्वी की तारीफ

राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा, 'तेजस्वी युवा नेता हैं, काम करके दिखाते हैं। झूठ नहीं बोलते हैं और हम सब मलिकर इज्जत से, प्यार से, एक साथ लोकसभा में और उसके एकदम बाद विधानसभा में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।

Updated on:
03 Feb 2019 06:30 pm
Published on:
03 Feb 2019 03:39 pm