राजनीति

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ‘सबसे पहले अंबानी और नीरव जैसे लोग जाएंगे जेल’

बदायूं रैली में राहुल गांधी ने एक बार फिर चौकीदार को चोर कहा पांच साल में चौकीदार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया 45 साल के इतिहास में देश में बेरोजगारी चरम पर है
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2019, 5:18 PM IST
rahul gandhi
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'सबसे पहले अंबानी और नीरव जैसे लोग जाएंगे जेल'

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यूपी के बदायूं मंडल के पार्टी प्रत्‍याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि पांच साल से दिल्‍ली में नरेंद्र मोदी की सरकार है। 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है। दोनों स्‍तर पर भाजपा नेतृत्‍व वाली सरकार होने के बाद भी देश के युवाओं, किसानों, छोटे कारोबारियों, गरीबों, दलितों, अल्‍पसंख्‍यकों को इसका कोई लाभ नहीं मिला।

किसानों के लिए बदल देंगे देश का कानून
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच सालों में किसानों को मोदी सरकार से निराशा हाथ लगी है। इस सरकार ने किसानों को जेल में डालने काम किया। हमारी सरकार किसानों को जेल में नहीं डालेगी। कर्ज न चुका पाने वाले किसानों को भी जेल में नहीं डाला जाएगा। इसके लिए कांग्रेस सरकार देश का कानून बदलने का काम करेगी। अगर कोई जेल गया तो सबसे पहले अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्‍या जैसे कारोबारी जेल जाएंगे। अनिल अंबानी जेल नहीं जाएगा तो हिन्‍दुस्‍तान का किसान भी जेल नहीं जाएगा। इतना ही नहीं हम हिन्‍दुस्‍तान को दो हिस्‍सों में नहीं बंटने देंगे।

न हुआ कर्ज माफ, न ही मिला फसल का दाम
उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल पहले किसानों से वादा किया था कि फसलों का सही दाम केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है। उन्‍होंने तो किसानों से सारा कर्ज माफ करने का भी वादा किया था। उन्‍होंने ऐसा नहीं किया, लेकिन मैं, किसानों का कर्ज माफ कराके दिखाऊंगा।

अभी तक नहीं मिले 15 लाख रुपए
बदायूं में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने हर नागरिक के एकाउंट में 15 लाख रुपए जमा करने का जनता से वादा किया था। उन्‍होंने कहा था कि विदेशों से कालाधन वापस लाने और हर एकाउंट में 15 लाख रुपए डालने का वादा किया था। इस वादे को भी उन्‍होंने पूरा नहीं किया।

चौकीदार झूठ बोलता है
उन्‍होंने कहा कि पांच साल पहले अच्‍छे दिन आएंगे वाला नारा लोकप्रिय हुआ था लेकिन अच्‍छे दिन नहीं आए। पिछले कुछ महीनों से एक नया नारा लोकप्रिय हुआ है। वो नारा है, चौकीदार चोर है। यह नारा देश की जनता ने दिया है। आपने यह नारा इसलिए किया क्‍योंकि चौकीदार झूठ बोलता है।

https://www.patrika.com/tags/loksabha-election-result-2019/

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
18 Apr 2019, 5:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब