
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण आगामी 19 मई को आयोजित होगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दल प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जहां मध्य प्रदेश में तीन स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तीन जगह।
कांग्रेस द्वारा जारी मंगलवार के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में तीन स्थानों पर जनसभा करने वाले हैं। राहुल गांधी का कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का है। सबसे पहले राहुल सुबह 11.30 बजे नीमच जिला पहुंचेंगे और यहां पर दशहरा मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।
इसके बाद राहुल उज्जैन के मेला मैदान में दोपहर 2 बजे लोगों से रूबरू होंगे। वहीं, शाम को 4 बजे राहुल गांधी खंडवा जिला के खंडवा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश में एक जगह जबकि पंजाब में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका का मंगलवार सुबह का सबसे पहला कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के मंडी में है। यहां पर प्रियंका सुबह 11:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगी।
इसके बाद कांग्रेस महासचिव का काफिला पंजाब के लिए रवाना होगा। यहां पर प्रियंका दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बठिंडा में जनसभा करेंगी। मंगलवार को प्रियंका का आखिरी कार्यक्रम पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र का है, जहां वह शाम 4 से लेकर 5.30 बजे तक पठानकोट में रोड शो करेंगी।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika hindi newsApp.