राजनीति

पीएम मोदी के गढ़ से राहुल गांधी करेंगे 2019 के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। राहुल गांधी 11 जुलाई को गुजरात का दौरा करेंगे। वे सौराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 8:28 AM IST
Rahul Gandhi
प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी, 11 जुलाई को करेंगे गुजरात का दौरा

नई दिल्लीः साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी दल चुनावी रणनीति बनाने में लग गए हैं। बीजेपी के बाद अब जल्द ही कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की रणभेड़ी में उतरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात को चुना है। राहुल गांधी का यह अभियान 11 और 15 जुलाई को राज्य के दौरे के साथ ही शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी सौराष्ट्र के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का दौरा करेंगे। इन इलाकों में कांग्रेस ने दो दशक बाद बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले विधानसभा चुनाव में ज्यादातर सीटें कांग्रेस को इन्हीं इलाकों में मिलीं।

राहुल दिसंबर तक चार बार जा सकते हैं गुजरात
कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी गुजरात दौरे के साथ पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठकें कर उनसे विचार-विमर्श करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष दिसंबर तक राज्य के तीन से चार दौरे कर सकते हैं। वह यहां लोगों से दोबार संपर्क स्थापित करेंगे। राहुल गांधी ने पिछले साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में काफी यात्राएं की थीं और चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार के साथ 77 सीटें हासिल होने का श्रेय उनकी इन्हीं यात्राओं को दिया गया था।

बीजेपी के खिलाफ अपनाएंगे आक्रमक रवैया
राहुल गांधी गुजरात दौरे के दौरान बीजेपी और गुजरात सरकार के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान भी उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी और उसके नेतृत्व पर निशाना साधने में आक्रमक रवैया अपनाया था। कहा जाता है कि बीजेपी के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाने और राज्य के धार्मिक स्थानों का दौरा करने से ही कांग्रेस को पहले के मुकाबले अधिक सीटें जीतने में सफलता मिली थी। बता दें कि कांग्रेस को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 2012 में सिर्फ 54 सीटें मिली थीं जो 2017 में बढ़कर 77 सीटें हो गईं।

Published on:
Also Read
View All