राजनीति

रफाल विवाद: राहुल का वार, ‘HAL के पास वेतन देने के पैसे नहीं, नौकरी के लिए AA के पास जाने को मजबूर होंगे कर्मचारी’

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लोकसभा में जवाब दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि HAL के पास वेतन देने के पैसे नहीं, नौकरी के लिए AA के पास जाने को मजबूर होंगे कर्मचारी
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2019, 3:04 PM IST
Confusion Politics of Congress
Confusion Politics of Congress

नई दिल्ली। रफाल विवाद पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लोकसभा में जवाब दिया है। जिसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्रफ्रेंस कर रक्षा मंत्री पर निशाना साधा। इससे पहले राहुल गांधी ने भी ट्विटर के माध्यम से केंद्र पर हमला बोलने की कोशिश की है।

रक्षा मंत्री ने झूठ बोला: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में रक्षा मंत्री ने झूठ बोला। मेरे सवाल का जबान नहीं दिया। उन्होंने पीएम मोदी को भी बहस की चुनौती दी। राहुल ने कहा लोकसभा में आने से डरते हैं देश के चौकीदार। साथ ही उन्होंने तीस हजार करोड़ अनिल अंबानी को क्यों दिए गए

राहुल ने उठाया HAL के वेतन का मुद्दा
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं है, यह आश्चर्यजनक नहीं है। अनिल अंबाली के पास रफाल है। अब उन्हें अपने अनुबंधों को पूरा करने के लिए एचएएल के शानदार प्रतिभा लोगों की अवश्यकता है। वेतन के बिना, एचएएल के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को एए (अनिल अंबानी) के उपक्रम में जाने के लिए मजबूर किया जाएगा"।

बता दें कि रक्षामंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, यह कॉन्ट्रैक्ट 2014 से 2018 तक के लिए है। वहीं सदन में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यदि HAL के साथ समझौता हुआ है तो उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसा क्यों नहीं है? खड़गे ने रफाल मामले में जेपीसी की मांग दोहराई है।

रफाल पर टि्वटर जंग जारी, राहुल ने फिर कहा- रक्षा मंत्री या तो सबूत दें या इस्‍तीफा
ट्विटर वार
इससे पहले राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण के बीच ट्विटर पर सियासी घमासान देखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा कि रफाल डील को लेकर पीएम मोदी के झूठ को बाचने के चक्कर में रक्षामंत्री को संसद में भी झूठ बोलना पड़ा
रक्षा मंत्री वो कागजा पेश करें जिसमें यह जिक्र हो कि सरकार ने एचएएल को एक लाख करोड़ रुपए का ऑर्डर दिए हैं या फिर इस्तीफा दें।

इसके बाद निर्मला सीतारमण ने कहा ये शर्मनाक है कि कांग्रेस अध्यक्ष देश के सामने झूठ फैला रहे हैं 2014-2018 के बीच एचएल ने 26570.8 करोड़ से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट साइन किए। 73 हजार करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पाइप लाइन में है।

Updated on:
7 Jan 2019, 3:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना