
नई दिल्ली। सारदा चिट फंड घोटाले को लेकर सीबीआई बनाम ममता सरकार मामले में महराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी कूद पड़े हैं। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि हम ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार की निरंकुशता और अत्याचार के खिलाफ उठाए गए रुख की सराहना करते हैं। हम उनकी हर लड़ाई का समर्थन करते हैं और उनके साथ दृढता से खड़े हैं। बता दें कि राज ठाकरे का यह बयान एक दिन बाद आया है।
गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने मामाले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेश को तलब किया था। उन्होंने प्रदेश के दोनों सर्वोच्च पदाधिकारियों को समस्या को सुलझाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। दूसरी तरफ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से सीबीआई अधिकारियों की गिरफ्तारी और अपमानजनक स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।